कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के बनी गांव में बुधवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से घायल छोटे भाई को बिठूर पुलिस और परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बड़े बेटे को अपनी मर्जी से शादी करने पर पिता ने परिवार से बेदखल कर दिया था और जमीन के मुआवजे के पैसों का विवाद है।
बिठूर थाना क्षेत्र के बनी निवासी रामचंद्र तिवारी उर्फ सत्तार के चार बेटे हैं। रामचंद्र अपनी पत्नी व छोटे बेटे टोनी (25) के साथ शहर में किराए पर रहते है। टोनी गांव में ट्रैक्टर चलाने का काम करने के साथ खेती भी करता है। बुधवार को टोनी काम से गांव आया था। रात करीब 11:30 बजे टोनी तिवारी मोह्हले के जगदीश पासी के घर के पास से गुजर रहा था।