फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, ईंट से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

Wed, 21 Oct 2026 04:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा इलाके में नशे की हालत में हुए विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बड़े भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
फजलगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा मोहल्ले में नशे में उपजे विवाद ने एक खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने ईंट से प्रहार कर अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, दर्शनपुरवा निवासी शिवकुमार कश्यप (35) और उसके बड़े भाई के बीच किसी बात को लेकर तनोकझोंक हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों भाई नशे की हालत में थे। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बड़े भाई ने पास रखी ईंट उठाकर शिवकुमार के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिर पर गंभीर चोट लगने से शिवकुमार लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह घटना की सूचना पाकर फजलगंज थाना प्रभारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी भाई को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें