फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रेन के धीमे होते ही उड़ा देते मोबाइल और सामान, जीआरपी के हत्थे चढ़े दो शातिर, कई मुकदमे हैं दर्ज

Wed, 21 Oct 2026 03:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन के पास ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल व सामान चुराने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और आउटर पर धीमी होते ही यात्रियों के मोबाइल और सामान पर हाथ साफ करने वाले दो शातिरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक बाबूपुरवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के हरिशगंज पुल से झकरकटी की ओर जाने वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के नीचे चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान बाबूपुरवा निवासी इजहार अली उर्फ लाला उर्फ फैसल (25) और अल्तमस (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रेन के धीमे होने पर खिड़की और दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल और सामान को निशाना बनाते थे।

Trending Videos
विज्ञापन





कई मुकदमों में नाम

पुलिस के मुताबिक, इजहार अली के खिलाफ बाबूपुरवा, नौबस्ता और जीआरपी कानपुर सेंट्रल में चोरी, मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह बाबूपुरवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं, अल्तमस के खिलाफ भी बाबूपुरवा थाने में चोरी समेत दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें