कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में चॉकलेट दिलाने के नाम पर आठ साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक कर भाग निकला। बच्ची के कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की बस्ती में आठ साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले का नौशाद अली उसके पास आया और चॉकलेट दिखाने के बहाने उसे साथ ले गया।