फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टॉफी का लालच देकर आठ साल की बच्ची के साथ 80 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। आठ साल की बच्ची के साथ 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा में एक बाबा ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता ने उसे बेटी के साथ गलत हरकत करते पकड़ लिया। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाबा के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बर्रा दो में हाईवे किनारे एक टट्टर से बने घर में रहकर मजदूरी करने के वाले युवक ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी खेलते-खेलते गायब हो गई।

विज्ञापन


खोजबीन के दौरान उन्होंने पास में रहने वाले एक 80 वर्षीय बाबा घनश्याम दास के घर में झांक कर देखा तो बाबा बेटी के साथ दुष्कर्म करते दिखा। इस पर युवक ने शोर मचाया और किसी तरह से गेट खुलवाया। बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि बाबा उसे चार दिन से रोज घर बुलाता था और टॉफी खाने के लिए रुपये भी देता था।

विज्ञापन

इसके बाद उसके साथ गलत हरकत करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबा को हिरासत में ले लिया। पिता की तहरीर पर बाबा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार किया गया। एसीपी बाबूपुरवा संतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें