फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सर्दी शुरू होते ही कानपुर सेंट्रल से गरीब रथ समेत आठ ट्रेनें निरस्त, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 13 Oct 2025 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेलवे ने सर्दी के मौसम में कई ट्रेनों के संचालन के दिनों में भी कटौती की। गरीब रथ समेत आठ ट्रेनें निरस्त की गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी का मौसम शुरू होते ही रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त करना शुरू कर दिया है। सोमवार को सूची जारी कर आठ ट्रेनें निरस्त कर दी गई। साथ ही करीब एक दर्जन से ज्यादा के संचालन की तिथियों में कटौती की गई है। यह ट्रेनें कानपुर से होकर आती-जाती हैं। यह व्यवस्था एक दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर-12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस आठ दिसंबर से 23 फरवरी, 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ नौ दिसंबर से 24 फरवरी, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12873 हटिया- आनंद विहार एक दिसंबर से 26 फरवरी तक, 12874 आनंद विहार-हटिया दो दिसंबर से 27 फरवरी तक, साप्ताहिक 22857 संत्रागाछी-आनंद विहार एक दिसंबर से दो मार्च, 22858 आनंद विहार-संत्रागाछी दो फरवरी से तीन मार्च, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनंद विहार एक दिसंबर से 12 फरवरी और 12596 आनंद विहार-गोरखपुर दो दिसंबर से 13 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा, 12988 अजमेर-सियालदह, इसकी रिवर्स 12967 सहित 16 ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

दो ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त
दैनिक चलने वाली ट्रेन नंबर-12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक ग्वालियर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक, और 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली एक दिसंबर से 28 फरवरी तक इन्हीं स्टेशनों के बीच आंशिक निरस्त की गई है।

30 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड में चलती हैं ट्रेनें
कोहरे से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ता है क्योंकि कम दृश्यता के कारण इन्हें धीमी गति से चलाना पड़ता है जिससे वे घंटों लेट हो जाती और उनकी समय-सारणी बाधित हो जाती है। सुरक्षा कारणों से रेलवे कई ट्रेनों को रद्द या कुछ के संचालन के दिनों को कम कर देता है। कोहरे के कारण सिग्नल देखना कठिन हो जाता है जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। कोहरे की मार अधिक होने पर कई ट्रेनें 30 से 60 किमी प्रति घंटे तक सीमित की जाती हैं। लोको पायलट को सिग्नल की सटीक जानकारी देने के लिए फॉग सेफ डिवाइस का उपयोग किया जा जाता है जो कोहरे में सुरक्षित संचालन में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें