महाकुंभ जाने में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने आठ जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया है।
ट्रेन संख्या 02421 सूबेदारगंज- दिल्ली सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल नौ फरवरी से दो मार्च तक प्रत्येक रविवार को सुबह 12:15 पर गोविंदपुुरी आएगी।
ट्रेन संख्या 02422 दिल्ली- सूबेदारगंज ट्रेन 10 फरवरी से तीन मार्च तक प्रत्येक सोमवार को शाम चार बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी
ट्रेन संख्या 02423 सूबेदारगंज- मथुरा सप्ताह ट्रेन 11 फरवरी से 28 फरवरी के बीच प्रत्येक मंगलवार, बुधवार,शुक्रवार और शनिवार को सुबह 8:30 बजे गोविंदपुरी आएगी ट्रेन संख्या 02424 मथुरा सूबेदारगंज ट्रेन रात 12:15 पर गोविंदपुरी पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09725 जयपुर - धनबाद स्पेशल छह फरवरी को दोपहर 3:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09726 धनबाद खातीपुरा स्पेशल ट्रेन दोपहर 3:40 बजे गोविंदपुरी आएगी।
ट्रेन संख्या 09601 अजमेर- धनबाद 18 फरवरी को रात 8:02 मिनट पर गोविंदपुरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 09602 18 फरवरी को रात 9:50 पर गोविंदपुरी पहुंचाएगी।
ट्रेन संख्या 05316 फर्रुखाबाद- सूबेदारगंज एक फरवरी को सुबह 8:05 बजे अनवरगंज से चलेगी। ट्रेन संख्या 05317 एक फरवरी को शाम छह बजे अनवरगंज स्टेशन पहुंचाएगी।
ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी- पाटलिपुत्र छह फरवरी की दोपहर 2:30 बजे गोविंदपुरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 04814 सात फरवरी को शाम चार बजे गोविंदपुरी पहुंचाएगी।
ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर- पाटलिपुत्र 23 फरवरी को गोविंदपुरी से दोपहर 2:30 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 04816 24 फरवरी को शाम चार बजे गोविंदपुरी पहुंचाएगी।
ट्रेन संख्या 04721 बीकानेर - पाटलिपुत्र आठ फरवरी और 15 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे गोविंदपुरी से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 04722 10 और 17 फरवरी को शाम चार बजे गोविंदपुरी पहुंचाएगी।