फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरटीओ कर्मी के इकलौते बेटे ने जान दी, पिता बोले- कोर्स पूरा न होने पर स्कूल में डांटे जाने पर था आहत

Wed, 29 Jan 2025 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रावतपुर क्षेत्र में मंगलवार को आरटीओ कर्मी के इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि कोर्स पूरा न होने पर शिक्षक ने बेटे को डांट दिया। इससे आहत होकर बेटे ने खुदकुशी की है। हालांकि देर रात तक परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन


विनायकपुर निवासी दिनेश उर्फ पॉलिटिक्स आरटीओ में काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां सेजल और शिखा के अलावा इकलौता बेटा सार्थक (16) था। सार्थक गुरुदेव टॉकीज के पास स्थित एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता के मुताबिक सोमवार की रात सार्थक मकान की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। देर रात तक पढ़ाई करने के बारे में पूछने पर सार्थक ने उन्हें बताया कि कोर्स पूरा नहीं हुआ है इसलिए शिक्षक डांटते हैं। इस बात को उन्होंने हल्के में लिया और मंगलवार को बेटे को स्कूल भेज दिया। स्कूल के लौटने के बाद उसने घर में फंदा लगा लिया। उसे फंदे पर लटका देख पत्नी, बेटियां और आसपास के लोग पहले निजी अस्पताल और फिर हैलट ले गए। वहां डॉक्टर ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि छात्र के खुदकुशी करने की सूचना लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी है। सूचना आने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें