फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गोविंदपुरी को सैटेलाइट स्टेशन बनाने की कवायद, 403 करोड़ से बदलेगी सूरत…ओएचई लाइन की क्षमता होगी दोगुनी

Fri, 02 Jan 2026 08:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन को 403 करोड़ की लागत से सैटेलाइट स्टेशन में बदला जा रहा है। यहां ओएचई  क्षमता दोगुनी की जाएगी, जिससे ट्रेनों की संख्या 80 से बढ़कर 170 तक पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
गोविंदपुरी स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंदपुरी को सैटेलाइट स्टेशन के रूम में अपग्रेड करने के लिए रेलवे ने एक कदम बढ़ाया है। यहां से से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी खंड की ओएचई लाइन की क्षमता दोगुनी करने को मंजूरी दी गई है। इससे रेल परिचालन की क्षमता में वृद्धि होगी और हाईस्पीड ट्रेनों और भारी मालगाड़ियों के संचालन में सुगमता आएगी। रेलवे ने विजन 2030 के तहत कानपुर से चलने वाली ट्रेनों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन

इसके तहत कानपुर सेंट्रल स्टेशन का लोड कम करने को गोविंदपुरी को सैटेलाइट स्टेशन में अपग्रेड करने की तैयारी है। अभी गोविंदपुरी से करीब 80 ट्रेनों का परिचालन होता है। भविष्य में यहां से 150 से 170 तक ट्रेनों के परिचालन का लक्ष्य है। सैटेलाइट स्टेशन बनाने के लिए ओएचई लाइन से शुरुआत की गई है। रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद उत्तर-मध्य रेलवे ने इस कार्य की योजना बनाकर काम शुरू कर दिया है। ओएचई लाइन की 1.25 केवी की क्षमता को बढ़ाकर 2.25 किया जाएगा। परियोजना पर 403.20 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

ये हैं आधुनिक सुविधाएं
बता दें कि अमृत भारत योजना के तहत गोविंदपुरी का जीर्णोद्धार किया गया है। इसी साल इसका लोकार्पण हुआ था। यहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। यहां दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, सुलभ प्रवेश द्वार, पार्किंग और शौचालय हैं। स्टेशन में फूड प्लाजा, वेटिंग रूम, वीआईपी लाउंज और 20 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बना है। हरियाली के लिए पेड़-पौधे लगाए गए हैं। लिफ्ट और स्वचलित सीढि़यां लगाने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

ओएचई लाइन की क्षमता बढ़ने से इस खंड में ट्रेनों का परिचालन सुगम होगा। गति भी बढ़ेगी और अधिक ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। -शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें