फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आज इधर फूंके जाएंगे दशानन, आप लोग उधर से जाएं, शाम पांच बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन, ये है व्यवस्था

Tue, 20 Oct 2026 09:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विजयादशमी के अवसर पर परेड रामलीला मैदान में रावण दहन का सबसे बड़ा आयोजन किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए शहरभर से हजारों लोग पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगम यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दशहरे पर मंगलवार को परेड रामलीला मैदान में मेला एंव रावण का पुतला दहन होगा। यहां पुतला दहन का सबसे बड़ा आयोजन होता है। हजारों की संख्या में पूरे शहर से लोग परेड पहुंचेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने भी खास इंतजाम कर रखे हैं। डीसीपी यातायात अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि परेड की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन रखा गया ताकि कहीं भी जाम और अफरा-तफरी की स्थिति न बने। रूट डायवर्जन मंगलवार शाम पांच बजे से मेला खत्म होने तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

मूर्ति विजर्सन के लिए तीन दिन तक रहेगा डायवर्जन
एसीपी यातायात मनोज कुमार के मुताबिक दशहरा व दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी वाहनों के लिए डायवर्जन 20 अक्तूबर सुबह आठ बजे से 22 अक्तूबर कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान गंगा बैराज से भारी वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। गंगा बैराज से कोई भी भारी वाहन कर्बला से होते हुए मैनावती मार्ग पर नहीं जा सकेंगे। ऐसे भारी वाहन यश कोठारी, सिंहपुर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन

  • लालइमली चौराहा: कोई भी वाहन कारसेट परेड की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन लाल इमली से सिल्वर्टन तिराहा होते हुए गंतव्य के लिए जाएंगे।
  • एमजी कॉलेज चौराहा: कोई भी वाहन कारसेट व नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन सिल्वर्टन तिराहा, ग्रीन पार्क चौराहा होते हुए जाएंगे।
  • बड़ा चौराहा: कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन मेस्टन रोड, मूलगंज चौराहा होते हुए जाएंगे।
  • चेतना चौराहा: कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन व्यायामशाला, मेघदूत तिराहा होते हुए जाएंगे।
  • मेघदूत तिराहा: कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन वीआईपी रोड सरसैया घाट होते हुए जाएंगे।
  • यतीमखाना चौराहा: कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन लालइमली चौराहा से जाएंगे।
  • म्योरमील की तरफ से: कोई भी वाहन कारसेट की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन एमजी कॉलेज चौराहा या भार्गव हॉस्पिटल होते हुए जाएंगे।
  • लैंडमार्क तिराहा: कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन बड़ा चौराहा होते हुए जाएंगे
  • गिलिस बाजार चौराहा/कोतवाली: कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन बड़ा चौराहा या मूलगंज चौराहा होकर जाएंगे।
  • मूलगंज चौराहा: कोई भी वाहन सद्भावना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन बड़ा चौराहा होकर जाएंगे।
  • पार्किंग: क्रिस्टल पार्किंग परेड चौराहा पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

दिक्कत होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
  • ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413
  • ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें