फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Earthquake: मकानों-अपार्टमेंट्स से बाहर भागे लोग, अलर्ट के चलते घंटों बाहर ही दिखी भीड़

Sat, 04 Nov 2023 08:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर भर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अपार्टमेंटों में लोग घरों के बाहर निकल आए और दोबारा भूकंप आने की आशंका के चलते घंटों बाहर ही रहे। इसी तरह रिहायशी इलाकों में भी भूकंप का असर दिखा।
विज्ञापन
Kanpur Earthquake - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में शुक्रवार रात करीब 11:36 बजे लोगों ने एक बार फिर से भूकंप के तीन झटके महसूस किए। लोग घबराकर अपने मकानों और अपार्टमेंट से भागकर बाहर आ गए। सड़कों पर लोगों की भीड़ नजर आई। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.9 नापी गई।

विज्ञापन

देर रात अधिकांश लोग अपने घरों में आराम फरमा रहे थे। तभी अचानक किसी का बेड हिलने लगा तो किसी ने छत पर लगा पंखा हिलता देखा। तब तक लोगों के फोन पर मिलने वालों ने भूकंप के आने की बात बताई तो लोग अपनी जान बचाकर घरों से बाहर निकलकर भागे। शहर भर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
अपार्टमेंटों में लोग घरों के बाहर निकल आए और दोबारा भूकंप आने की आशंका के चलते घंटों बाहर ही रहे। इसी तरह रिहायशी इलाकों में भी भूकंप का असर दिखा। लोग अपने बच्चों को संभालकर खुले स्थानों की ओर जाते दिखे। हालांकि, इस दौरान सो रहे लोगों को भूकंप के झटकों का एहसास नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें