कानपुर में दशहरा मेला को देखते हुए शनिवार को यातायात विभाग ने शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार के मुताबिक यह व्यवस्था शनिवार शाम 5:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। यातायात विभाग ने शहरियों से वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की अपील की है।