फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘थाने’ में भी सुरक्षित नहीं वाहन, पनकी से डंपर चोरी, इंस्पेक्टर बोले- मालखाने में जमा नहीं की चाबी

Wed, 10 Jun 2026 12:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी थाने से जब्त डंपर चोरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इससे पहले बर्रा थाने से बाइक भी चोरी हो चुकी है, जिसका अब तक सुराग नहीं लगा है। दोनों ही मामलों में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
पनकी थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पश्चिम जोन में धमाचौकड़ी मचा रहे चोरों ने थाने को भी नहीं छोड़ा। पनकी थाने में जब्त कर लाया गया डंपर परिसर के बाहर से चोरी हो गया। माल खाना मुहर्रिर की तहरीर पर वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। देर रात तक डंपर बरामद नहीं हो सका।

विज्ञापन

पनकी थाने में हेड मोहर्रिर (मालखाना) राज कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक पांच जून को आरटीओ ने डंपर पकड़ कर पनकी पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने डंपर थाने के बाहर पुलिस सुरक्षा में खड़ा कराया था। इस दौरान उसकी चाबी नहीं ली गई। अगले दिन स्टाफ थाने के माल की गिनती की गई, तो डंपर गायब मिला।

मालखाने में जमा नहीं की गई थी चाबी
दस्तावेजों में डंपर रिलीज किए जाने का विवरण नहीं था। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि डंपर की चाबी मालखाने में जमा नहीं की गई थी। आशंका है कि वाहन स्वामी और चालक डंपर लेकर गए हैं। चालक अरविंद और वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बर्रा थाने से चोरी हुई बाइक का नहीं लगा सुराग
जरौली फेज टू वैष्णवी विहार निवासी अधिवक्ता अमर सिंह की बाइक 23 दिसंबर 2024 को चोरी हुई थी। पुलिस ने 15 फरवरी को बाइक बरामद कर थाने में खड़ी कर दी। अधिवक्ता कोर्ट का आदेश लेकर बाइक रिलीज कराने पहुंचें तो पता चला कि बाइक गायब है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बाइक आज तक बरामद नहीं हो सकी। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक अधिवक्ता के करीबी ने ही गायब की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें