फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डंपर ने स्कूटी को रौंदा, दिव्यांग की कुचलकर मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, वाहन और चालक हिरासत में

Tue, 18 Aug 2026 11:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में कानपुर रोड पर मडपंप के सामने सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन पहिया स्कूटी से जा रहे दिव्यांग पान विक्रेता को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में सोमवार देर शाम डंपर ने तीन पहिया स्कूटी सवार दिव्यांग को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद समझाने बुझाने पर जाम खत्म कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

कस्बे के शास्त्री नगर निवासी कल्लू (50) पैर से दिव्यांग थे। वह तीन पहिया स्कूटी से पान बेचने का काम करते थे। देर शाम वह मंडी की ओर जा रहे थे। जैसे ही कानपुर-सागर हाइवे पर मडपंप के पास पहुंचे। तभी कानपुर की ओर से आ रहे डंपर ने स्कूटी में टक्कर मारते हुए कुचल दिया।





गुस्साए परिजनों ने लगा दिया जाम

इससे मौके पर कल्लू की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंचे गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उनको समझा बुझाकर शांत कराया। करीब बीस मिनट बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक के घर में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत करा दिया गया है। डंपर व चालक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें