फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बीच सड़क पर नशेबाजों का तांडव, दो भाइयों के सिर पर शराब की बोतल फोड़ी, बेल्ट से पीटा

Sun, 31 Aug 2025 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

घायल हुए दोनों भाइयों को लहूलुहान अवस्था में कल्याणपुर सीएचसी लाया गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बीच सड़क मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावतपुर के नमक फैक्टरी चौराहे के पास अंग्रेजी शराब ठेके के सामने शनिवार देर रात एक दर्जन नशेबाज युवकों ने बीच सड़क पर जमकर तांडव किया। दो सगे भाइयों के सिर पर शराब की बोतलें मारी, लात घूसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन नशेबाजों ने राहगीरों को गाली गलौज कर भगा दिया। पुलिस दोनों घायलों को कल्याणपुर सीएससी भेजा और चार नशेबाजों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

नमक फैक्टरी चौराहे के पास अंग्रेजी शराब ठेके के देर रात तक नशेबाजों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन यहां झगड़ा होता है। शनिवार देर रात रावतपुर के केशवपुरम नाला के पास रहने वाले रिटायर्ड बीएसएफ जवान राजेंद्र यादव के बेटे अजय यादव अपने भाई गौरव के साथ कार से कल्याणपुर जा रहा था। तभी शराब ठेके के पास एक दर्जन नशेबाजों ने उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया। बीच सड़क पर ही दोनों भाइयों को लात घूंसे और बेल्ट से पीटा। उनके सिर पर शराब की बोतलों से वार कर दिया। करीब 10 मिनट तक सड़क पर बवाल होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें