Kanpur News: बिरहाना रोड स्थित योगा फार्मा से ड्रग विभाग ने छापेमारी कर दर्द निवारक दवा ऑक्सलजिन डीपी की 16 हजार नकली टैबलेट बरामद की हैं। आगरा में मिली सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद दवाओं के सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए हैं।
कानपुर में ड्रग विभाग ने छापा मारकर उत्तराखंड में बनाई गई दर्द की नकली दवा की 16 हजार टैबलेट बिरहाना रोड स्थित योगा फार्मा में बरामद की हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद ने बताया कि दवा असली है या नकली इसकी पुष्टि के लिए उसका सैंपल लखनऊ स्थित राजकीय प्रयोगशाला भी भेजा गया है। औषधि विभाग को आगरा के मेडिकल फर्म की जांच में नकली दवा मिली थी।
विज्ञापन
यहीं पर साक्ष्य मिले थे कि नकली दवाएं कानपुर में बेची गई हैं। इसके बाद शहर में ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद ने योगा फार्मा में छापा मारा। वहां उन्हें ऑक्सलजिन डीपी की करीब 16 हजार टैबलेट मिलीं, जिन्हें सीज कर दिया गया है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नामी कंपनी ने ब्रांड के नाम पर नकली दवा की बिक्री की शिकायत की थी, ये दवा दर्द की है।