जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लगा जाम
- फोटो : amar ujala
कानपुर में अनवरगंज-रावतपुर आरओबी के शुरू हुए निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने रविवार की रात 11 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक के लिए जरीब चौकी चौराहे पर डायवर्जन लागू किया है।
- रामादेवी चौराहा से आने वाले वाहन अफीमकोठी चौराहा से आगे जरीब चौकी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन अफीम कोठी चौराहा से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- विजयनगर चौराहा से आने वाले वाहन जरीब चौकी की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन फजलगंज चौराहे से दाहिने-बाएं मुड़कर बीओबी चौराहे व मरियमपुर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- गोल चौराहे से आने वाले वाहन जरीब चौकी चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कोका-कोला से बाएं मुड़कर मोतीझील व रॉयल क्लिफ होटल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।