फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गाड़ी दौड़ लगाए सीधे खाटू जाए रे..., भजनों पर श्रोता मग्न होकर झूमे

Mon, 30 Jun 2025 07:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खाटू श्याम भजन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भजन गायक कन्हैया मित्तल ने रविवार को मोतीझील लॉन में भजनों की ऐसी गंगा बहाई कि श्रोता देर रात तक आनंदित रहे। बारिश के बावजूद महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा सभी खाटू श्याम के भजनों में तल्लीन होकर झूमते दिखे। कार्यक्रम का आयोजन मित्तल परिवार मीरा पेंट्स ग्रुप (मेरठ वाले) की ओर से किया गया।
विज्ञापन


लॉन में पहुंचते ही कन्हैया मित्तल ने भगवान गणेश, बजरंग बली, खाटू श्याम सहित सभी का आह्वान किया। भजन संध्या के मुख्य आयोजक संजय मित्तल, भूपेंद्र सिंह और सुनील मित्तल ने कन्हैया का स्वागत किया। कन्हैया ने कहा कि कानपुर अब छोटा खाटू हो गया है। कानपुर वाले खाटू श्याम के प्यार में पागल हैं जो भरी बरसात में भी खुद को रोक न सके और बाबा के दरबार में दौड़े चले आएं।
Trending Videos
विज्ञापन

खाटू श्याम भजन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाए हैं, गाड़ी दौड़ लगाए सीधे खाटू जाए रे, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, हारे का सहारा हे, बाबा को भक्तों की याद आ गई कानपुर में सत्संग की रात आ गई भजनों पर श्रोता मग्न होकर झूमते रहे। लॉन के बाहर मौजूद लोगों के लिए भी बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें