फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मकराबटगंज में अचानक धंसा नाला, बीएड परीक्षा देने आए परीक्षार्थी कीचड़ में गिरे; एडमिट कार्ड-कपड़े खराब

Sun, 31 May 2026 09:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मकराबटगंज  स्थित एचएन मिश्रा कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए कई छात्र नाला धंसने से उसमें गिर गए। समय रहते छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
नाला फटने से नाले में गिरे कई परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के मकराबटगंज स्थित एचएन मिश्रा कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए दर्जनों परीक्षार्थी उस समय बाल-बाल बच गए, जब अचानक पास का नाला फट गया और परीक्षार्थी उसमें गिर गए। परीक्षा के तनाव के बीच हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एचएन मिश्रा कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी थी। केडी पैलेस के बगल में स्थित इस कॉलेज तक पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा केंद्र की ओर बढ़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सड़क किनारे बने नाले की स्लैब धंस गई।

http://




छात्रों की किताबें, प्रवेश पत्र और कपड़े खराब

इससे वहां से गुजर रहे कई परीक्षार्थी नाले के गंदे पानी में गिर गए। नाले में गिरने से छात्रों की किताबें, प्रवेश पत्र और कपड़े खराब हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और अन्य परीक्षार्थियों की मदद से गिरे हुए छात्रों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

लापरवाही पर उठे सवाल
छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान रास्ते की मरम्मत या सुरक्षा जांच क्यों नहीं की गई? परीक्षा देने आए छात्रों का कहना है कि वे पहले से ही मानसिक तनाव में थे और इस हादसे ने उनकी रही-सही हिम्मत भी तोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें