फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर नगर निगम: तीन साल के नाला सफाई कार्यों की होगी जांच, नगर आयुक्त ने मंगाई सभी फाइलें, ये विभाग रडार पर

Tue, 01 Sep 2026 11:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में मानसून के दौरान हुए भीषण जलभराव और नगर निगम के दावों की पोल खुलने के बाद अब पिछले तीन साल के नाला सफाई कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अभियंत्रण और स्वास्थ्य विभाग से तीन साल की फाइलें तलब कर ली हैं।
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम के तीन साल में नाला सफाई कार्यों की भी जांच होगी। इसके लिए नगर आयुक्त ने फाइलें मंगा ली हैं। इनमें देखा जाएगा कि जिन टेंडरों में नाला सफाई दिखाई जा रही है, वहां कार्य हुए भी थे या नहीं। शहर में तीन साल से बारिश के दौरान जलभराव हो रहा है। इस बार तो विकट स्थिति हो गई।

विज्ञापन

बारिश से पूर्व ही 95 प्रतिशत नाला सफाई का कार्य पूरा कर लेने के नगर निगम अधिकारियों के दावों की पोल मानसून आते ही खुल गई। वह इलाके भी जलमग्न हुए जहां पहले कभी पानी नहीं भरता था। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ महापौर प्रमिला पांडेय ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। अब नगर निगम में भ्रष्टाचार की जांच तेज हुई है, तो नाला सफाई कार्य में भी खेल किए जाने की बात उठ रही है।

विज्ञापन

आधा-अधूरा कार्य कर भुगतान कर दिया गया
इसी के मद्देनजर नगर आयुक्त ने तीन साल में शहर के छोटे से लेकर बड़े नालों की हुई सफाई का ब्योरा खंगालने का निर्णय लिया है। अभियंत्रण और स्वास्थ्य विभाग से नाला सफाई से संबंधित तीन साल की फाइलें मंगाई हैं। इस कार्य से जुड़े फर्मों और टेंडर में दिए गए कार्यों का मिलान भी किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि टेंडर होने के बाद नाला सफाई हुई कि आधा-अधूरा कार्य कर भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें