फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डॉ. शाहीन कनेक्शन सामने आने पर स्लीपिंग मॉड्यूल की तलाश तेज, पुरानी आतंकी कनेक्शन खंगाल रही एजेंसियां

Wed, 12 Nov 2025 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: खुफिया एजेंसियों ने 2007, 2017, 2019 में शहर में हुए विस्फोट के संदिग्धों, डॉ. शाहीन व उसके साथ गिरफ्तार हुए आरोपियों का नेटवर्क जोड़ रही है। कुछ संदिग्धाें को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
करते पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल साथ-साथ में अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक मिलने और दिल्ली में धमाके के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में स्लीपिंग मॉड्यूल की तलाश तेज हो गई है। सुरक्षा जांच एजेंसियां उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली में उनके नेटवर्क खंगाल रही है। बीते कुछ वर्षों में शहर में हुई आतंकी संगठनों से जुड़ी गतिविधियों को देखते हुए कानपुर भी इससे अछूता नहीं है।

विज्ञापन

डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी का कानपुर कनेक्शन सामने आने और पुरानी घटनाओं को देखते हुए कुछ संदिग्धों को रडार पर लिया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने एटीएस के सहयोग से फरीदाबाद से डॉ. शाहीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एके-47 मिली थी। पुलिस और एटीएस ने जांच के आधार पर कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार एटीएस, एलआईयू और खुफिया ने डॉ. शाहीन के कानपुर और कन्नौज के कनेक्शन को खंगालना शुरू कर दिया है।

तैयार की जा रही है रिपोर्ट
खुफिया एजेंसियों ने 2007, 2017, 2019 में शहर में हुए विस्फोट के संदिग्धों, डॉ. शाहीन व उसके साथ गिरफ्तार हुए आरोपियों का नेटवर्क जोड़ रही है। कुछ संदिग्धाें को चिह्नित किया गया है। इनसे पूर्व में पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की थी। वह मौजूदा समय में क्या कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्वी से दक्षिण जोन तक निगहबानी तेज
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वी से दक्षिण तक सभी जोन में निगहबानी तेज कर दी है। कुछ समय पहले पुलिस ने बस्तियों में संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया था। कई ऐसे लोग मिले थे जिनके पास कई आधार कार्ड मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें