बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या के आरोप में सोनभद्र जेल में बंद दीनू उपाध्याय के साथियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित हुआ है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि तिलकनगर में प्लाॅट के लिए असलहा लेकर धमकी देना, साजिश रचने, अपमानित व वसूली करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें तिलकनगर का आशीष गुप्ता, किदवईनगर का नारायण भदौरिया, केशवपुरम का गोपाल सिंह, आजादनगर का अर्जुन सिंह, मकड़ीखेड़ा का शिवम मिश्रा, बर्रा आठ का दिव्यांशु, तिलकनगर का राजकुमार गुप्ता शामिल हैं। यह यह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे हैं। इसी तरह नवाबगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर में परमट के नीरज कुमार दुबे और किदवईनगर के दीपक सिंह जादौन की तलाश चल रही है।