फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डॉक्टर्स डे पर डॉ. जेएस कुशवाहा को दिया गया चिकित्सा रत्न सम्मान

Tue, 01 Jul 2025 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डॉ. जेएस कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा को चिकित्सा रत्न-2025 से सम्मानित किया है। यूपी नर्सिंगहोम एसोसिएशन ने यह सम्मान उन्हें डॉक्टर्स डे के मौके पर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी और सचिव डॉ. अफरोज खान ने इस संबंध में प्रमाण पत्र जारी किया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों को किया सम्मानित
डॉक्टर्स डे के मौके पर संकल्प सेवा समिति ने अपना 213वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस मौके पर डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। शिविर की शुरुआत डॉ. अजय बाजपेई ने रक्तदान कर की। इसके बाद डॉ. यूएस सिंह, डॉ. विकास यादव, स्टाफ नर्स पलक द्विवेदी, सान्या सहित 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। इसके बाद डॉ. एके सिंह, डॉ. अंजली गंगवार, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. जेपी उत्तम, डॉ. अजय व डॉ. यूएस सिंह को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष संतोष सिंह, संरक्षक अनिल सिंह, उमेश निगम, राघवेंद्र, अभिषेक चौहान, शिवपूजन, हर्ष, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें