शादी के कुछ समय बाद ही होने लगी थी कलह
पत्नी अर्चना को साड़ी के फंदे से लटका देख पति अरविंद ने भी बेड शीट से फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। अरविंद की शादी तीन साल पहले उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में अर्चना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में आपसी कलह होने लगी।
मुकेश के जेवर में अरविंद की पत्नी हिस्सा मांग रही थी
दोनों के बीचआए दिन झगड़े होते रहते थे, जिस कारण अरविंद ने शराब पीना शुरू कर दिया था। परिजनों ने बताया कि अरविंद की पत्नी अर्चना उसके जेवर खा गई थी। इसी बात को लेकर बड़े भाई मुकेश के जेवर में अरविंद की पत्नी हिस्सा मांग रही थी।
तीन माह के मासूम के सिर से उठा साया
इस कारण आए दिन चौकी-थाना होता रहता था और पति-पत्नी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। अरविंद का एक तीन माह का बेटा भी हैं, जिसका अभी नाम कारण तक नहीं हुआ है। सुबह परिजनों की नजर जब कमरे में पड़ी ,तो दोनों को फांसी के फंदे में लटका देख चीख पुकार मच गई।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई। महाराजपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया गृह कलह से फांसी लगाने की बात सामने आई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। जांच रिपोर्ट आने बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।