फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC सिविल सेवा रिजल्ट 2019: कानपुर की गुंजन सिंह की 16वीं, मोहम्मद शफीक की 220वीं, निखिल खरे की 687वीं रैंक

Tue, 04 Aug 2020 02:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मोहम्मद शफीक बरकाती, निखिल खरे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। कानपुर मोहम्मद शफीक बरकाती ने सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा 2019 में 220वीं रैंक और कानपुर के नौबस्ता हंसपुरम निवासी निखिल खरे ने  687वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं कानपुर निवासी गुंजन सिंह ने 16वीं रैंक प्राप्त की है।

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के लिए इंटरव्यू 20 जुलाई को शुरू हुए थे। इसका रिजल्ट मंगलवार सुबह जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने रोल नंबर के अनुसार अपने यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के कारण ये इंटरव्यू पहले स्थगित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें