कैश सेगमेंट्स में कानपुर की हिस्सेदारी
केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह ने बताया कि सेबी के आंकड़ों के अनुसार जून 2026 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के कैश सेगमेंट्स में कानपुर की हिस्सेदारी हैदराबाद (0.06 फीसदी) से अधिक रही। वडोदरा (0.06 फीसदी), जयपुर (0.11 फीसदी), कोयंबटूर (0.02 फीसदी) और लुधियाना (0.02 फीसदी) की हिस्सेदारी भी कानपुर से कम थी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी 0.04 फीसदी हिस्सेदारी
पुणे की हिस्सेदारी भी 0.16 फीसदी रही। इससे कानपुर इन बड़े औद्योगिक शहर के आगे खड़ा दिखाई देता है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी कानपुर की 0.04 फीसदी हिस्सेदारी एर्नाकुलम, कोयंबटूर, लुधियाना और गुवाहाटी जैसे शहरों से अधिक है। उन्होंने बताया कि बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद कानपुर की हिस्सेदारी 0.15 से 0.17 फीसदी के दायरे में बनी रही है।
वित्तीय जागरूकता और डिजिटल निवेश का विस्तार
यह शहर की मजबूत निवेश संस्कृति को दर्शाता है। वित्तीय जागरूकता और डिजिटल निवेश का विस्तार जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में कानपुर निवेश के प्रमुख केंद्रों में और मजबूत होकर उभरेगा। हालांकि मुंबई (61.47 फीसदी), अहमदाबाद (19.46 फीसदी), बंगलूरू (5.99 फीसदी), दिल्ली (1.37 फीसदी) और कोलकाता (1.12 फीसदी) जैसे बड़े वित्तीय केंद्र अभी भी कारोबार में सबसे आगे हैं।