फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नए गंगा पुल निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, ध्वस्त मकानों का मलबा हटना शुरू, जल्द शुरू होगा कोठी का निर्माण

Sat, 01 Aug 2026 01:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में नए गंगा पुल के निर्माण में बाधा बने मिश्रा कॉलोनी के 37 मकानों को गिराए जाने के बाद, शुक्रवार को कार्यदायी एजेंसी ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। साइट पर टोटल स्टेशन मशीन से नपाई और समतलीकरण का कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
मिश्रा कॉलोनी छोर पर मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में गंगा नदी पर बनने वाले एक और पुल का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ने लगा है। पुल निर्माण में बाधा बने मिश्रा कॉलोनी के 37 मकानों को ध्वस्त किया गया था। सेतु निगम के अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को कार्यदायी एजेंसी ने ध्वस्त किए गए मकानों का मलबा हटाने का काम शुरू कराया। बताया गया कि 15 दिन बाद से कोठी निर्माण के लिए कार्य शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

इसके लिए आज टोटल स्टेशन मशीन से नपाई का कार्य भी किया गया। बीते दिनों में जिला प्रशासन की मदद से सेतु निगम ने पुल निर्माण में अड़चन बने 37 मकानों को ढहाया था। शुक्रवार को इसका मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया गया। सेतु निगम की कार्यदायी एजेंसी की ओर से टोटल स्टेशन मशीन से समतलीकरण के लिए नपाई का कार्य चूना डलवा कर कराया गया।

विज्ञापन

http://



जलस्तर बढ़ने के कारण रूका हुआ है काम

साइड इंजीनियर ने बताया कि 15 दिनों के अंदर मलबा हटाने की बात कही गई है। इसके बाद कोठी बनाने के लिए कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, सेतु निगम के जेई कुंदन ने बताया कि कार्य में किसी प्रकार की लेटलतीफी न हो इसके लिए विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश जारी हुए हैं। इसमें मलबा हटने के तुरंत बाद मिश्रा कॉलोनी छोर पहली कोठी निर्माण के लिए कार्य शुरू करा दिया जाएगा। हालांकि कानपुर छोर से सेतु निगम पहले ही कार्य करा रहा है, जो गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण अभी रूका हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें