फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घरेलू कनेक्शन और हजारों का बिल? ग्रामीण ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सतीश महाना से की शिकायत, दिए निर्देश

Fri, 20 Mar 2026 12:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुरवामीर गांव में मॉर्निंग वॉक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से ग्रामीण शिवप्रसाद ने गलत बिजली बिल की शिकायत की। महाना ने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर समस्या के तत्काल समाधान के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
जानकारी देते शिवप्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल तहसील के पुरवामीर गांव निवासी शिवप्रसाद ने शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गांव पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से बिजली विभाग की शिकायत दर्ज कराई। शिवप्रसाद ने बताया कि उनका घरेलू बिजली कनेक्शन है, लेकिन हर माह पांच से सात हजार रुपये तक का बिल आ रहा है। इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



इसके बाद भी, कोई समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वह महीनों से विभागीय दफ्तरों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। शिकायत सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर ही मोबाइल फोन से बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें