फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाइक सवार छात्र को कुत्तों ने घेरकर किया हमला, काटकर किया जख्मी

Tue, 04 Aug 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छात्र बाइक लेकर गिर गया। लोगों ने कुत्तों को भगाया और घायल को कांशीराम अस्पताल भेजा। 
 
विज्ञापन
कुत्ते के काटने से घायल सागर कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थानाक्षेत्र के पटेल नगर में बाइक से जा रहे इंटर के छात्र को आवारा कुत्तों घेर लिया। इस पर वह बाइक से गिर गया तो एक कुत्ते ने छात्र को काट लिया। पटेलनगर निवासी योगेंद्र कुमार के 17 वर्षीय बेटे सागर कुमार ने बताया कि वह 12वीं का छात्र है। मंगलवार दोपहर वह किसी काम से बाइक से जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर अचानक कुत्तों के झुंड ने बाइक को घेर लिया जिससे वह गिर गया।
विज्ञापन


इसी दौरान एक कुत्ते ने पैर में काट लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दाैड़े और कुत्तों को भगाया। बताया कि परिजन ने कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम से शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


पूर्व में हुई घटनाएं
- 2025 अगस्त: बाबूपुरवा में कोचिंग से लौट रहे 11 वर्षीय छात्र को जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने काट लिया था।
- अगस्त 2025 श्यामनगर के केडीए काॅलोनी स्थित मधुबन पार्क के पास आवारा कुत्तों ने बीबीए की छात्रा वैष्णवी साहू को काटा था।
- जुलाई 2026 में रेलबाजार में वेयरहाउस के पास ट्रक के नीचे आराम कर रहे चालक शिव किशोर पर कुत्ते ने हमला किया।
- भीतरगांव में आवारा कुत्तों ने हमला कर 12 लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें