फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पारस अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, रीढ़ की हड्डी से निकाला 10 सेमी का ट्यूमर, अयान को मिला नया जीवन

Fri, 16 Oct 2026 11:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पारस अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी के जरिए फर्रुखाबाद के 16 वर्षीय किशोर अयान की रीढ़ की हड्डी से 10×10 सेंटीमीटर का बड़ा ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पारस अस्पताल के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अत्यंत जटिल और दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने फर्रुखाबाद के रहने वाले किशोर अयान (16) की रीढ़ की हड्डी से करीब 10×10 सेंटीमीटर आकार का विशाल ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। ट्यूमर शरीर के भीतरी और अतिसंवेदनशील हिस्से में फैला हुआ था, जिसे न्यूरोसर्जरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने संयुक्त प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

गुरुवार को अस्पताल परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. कुश पाठक ने बताया कि ट्यूमर का आकार काफी बड़ा था और वह बेहद संवेदनशील स्थान पर फैला हुआ था, जिसके चलते यह ऑपरेशन अत्यधिक चुनौतीपूर्ण था। मरीज की स्थिति को देखते हुए न्यूरोसर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने आपसी समन्वय से इस जटिल सर्जरी को सफल बनाया।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ने निभाई अहम भूमिका

न्यूरोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि ऐसे जटिल और संवेदनशील मामलों में डॉक्टरी विशेषज्ञता के साथ-साथ आधुनिक मेडिकल तकनीक की बेहद अहम भूमिका होती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और 'द विंची एक्सआई रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम' की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि आधुनिक रोबोटिक तकनीकों के उपयोग से मरीज के शरीर में बेहद कम चीरा लगाना पड़ता है और रिकवरी भी काफी तेजी से होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें