फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजिडेंट से साथी डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 07 May 2025 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात सीनियर रेजिडेंट ने पढ़ाई करने के बहाने महिला डॉक्टर को अपने कमरे में बुलाकर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर मारपीट कर बुलंदशहर भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


चकेरी क्षेत्र निवासी महिला डॉक्टर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उनकी मुलाकात बुलंदशहर खुर्जा निवासी ऑर्थो में तैनात डॉक्टर अभिषेक भास्कर से हुई थी। अभिषेक ने खुद को अविवाहित बताते हुए प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि दो साल पहले अभिषेक ने पढ़ाई के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी करने की बात कहकर चुप करा दिया।

कुछ समय बीतने के बाद जब उन्होंने शादी का दबाव बनाया तो अभिषेक ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह अपने शहर खुर्जा चला गया। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगी थीं। इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला डॉक्टर की तहरीर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें