फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डॉक्टर डेविल’: दरिंदगी और हत्या जैसा जुर्म, थाने में आरोपी का VIP स्वैग, इंस्पेक्टर ने की अगवानी, उठे ये सवाल

Fri, 05 Jun 2026 06:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Murder Mystery: बर्रा हत्याकांड में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले में वायरल एक वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं, जिसमें इंस्पेक्टर आरोपी का स्वागत करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा से अगवाकर युवती की रस्सी से गला कसकर हत्या करने और शव बुलंदशहर में फेंकने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया वहां से जेल भेज दिया गया। इसमें एक जून का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इसमें हत्यारोपी देवकांत का समर्पण के दौरान बर्रा इंस्पेक्टर थाने के गेट पर आकर स्वागत करते दिख रहे हैं। वहीं, इस हत्याकांड में उन्नाव की भूमिका भी संदिग्ध दिख रही है। पीड़िता की यौन शोषण की शिकायत पर उन्नाव पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय टरकाती रही।

बेटी के अपहरण के बाद हत्या कर दी
मूलरूप से उन्नाव की रहने वाली युवती बर्रा में मां के साथ रहती थी। युवती की मां ने 24 मई को उन्नाव के हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम और उसके भतीजे विवेक पटेल के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि यह लोग उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए और हत्या कर दी।

सदर कोतवाली में यौन शोषण की शिकायत की
युवती की मां के अनुसार कि बेटी ने 19 मई को उन्नाव की सदर कोतवाली में यौन शोषण की शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले की जानकारी जब देवकांत को हुई, तो उसने बेटी को मिलने बुलाया और रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी।

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी
मामले की विवेचना आगे बढ़ने और गुमशुदा युवती की हत्या होने की भनक लगने पर उन्नाव पुलिस ने युवती की 19 मई को दी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के सात दिन बाद तक बर्रा पुलिस हत्यारोपी देवकांत को पकड़ नहीं पाई।

बर्रा थाने जाकर समर्पण करने की बात कही
इसके बाद उसने कार में बैठकर एक वीडियो बनाया। इसमें बर्रा थाने जाकर समर्पण करने की बात कही। हालांकि एक और वीडियो वायरल है छह सेकेंड के वीडियो में काली रंग की कार थाने के दूसरे वाले गेट पर रुकी थी। इसमें अगले सीट से एक युवक उतरता है। उसके बाद पिछली सीट से काली पैंट और सफेद शर्ट और स्पोटर्स शूज पहने देवकांत उतरता दिख रहा है।

स्वागत में कार की ओर आते दिख रहे हैं इंस्पेक्टर
वहीं, उसके उतरने से पहले ही बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव उसके स्वागत में कार की ओर आते दिख रहे हैं। वह देवकांत से कुछ बात भी कर रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चर्चा है कि आरोपी पीछे वाले गेट पर इसलिए उतरा था,  क्योंकि वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

हत्यारोपी को इंस्पेक्टर थाने के गेट तक स्वागत करने गए इस वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई वीडियो वायरल है तो मामले की जांच करा ली जाएगी।  -दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ
विज्ञापन

डीजीपी ने लिया मामले का संज्ञान
बर्रा की युवती के हत्याकांड मामले में बुधवार को डीजीपी राजीव कृष्णा ने संज्ञान लिया। उन्होंने कानपुर और उन्नाव पुलिस से मामले की जानकारी ली। उन्होंने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा और डीसीपी साउथ व एसपी उन्नाव से मामले की जानकारी ली। इस दौरान लापरवाही बरतने पर उन्नाव पुलिस को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें