फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मां कूष्मांडा के दरबार पहुंचे डीएम; पत्नी रश्मि सिंह संग किया हवन-पूजन, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

Thu, 26 Mar 2026 02:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी रश्मि सिंह के साथ घाटमपुर स्थित मां कूष्मांडा मंदिर में दर्शन और हवन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
मां कूष्मांडा के दरबार पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में नवरात्र के अवसर पर कस्बा स्थित मां कूष्मांडा मंदिर पत्नी रश्मि सिंह के साथ गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने मां कूष्मांडा के दर्शन करने के साथ हवन भी किया। इस दौरान एसडीएम अविचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

अपने निजी कार्यक्रम के तहत डीएम करीब 11:45 बजे कूष्मांडा मंदिर परिसर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मां कूष्मांडा के दर्शन कर पूजन किया। मौके पर मौजूद पुजारी ने उनको विधिवत पूजा कराई। इसके बाद वह यज्ञशाला पहुंचे। जहां पहले से ही हवन पूजन की तैयारी की गई थी।

विज्ञापन

मां कूष्मांडा के दरबार पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
http://



मंत्रोच्चारण के साथ दीं आहुतियां

डीएम व उनकी पत्नी को आसन देकर आचार्य ने बैठाया और पूजन कराकर हवन शुरू कराया। हवन में दोनों पति-पत्नी ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दीं। डीएम के देवी दर्शनों के लिए आने को लेकर पालिका ईओ महेंद्र कुमार ने खुद मौजूद रहकर साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं पूरी कराई। वहीं, जब तक डीएम परिसर पर मौजूद रहे तब तक सभी अधिकारी भी डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें