10 दिन के अंदर नौ बार तबादले के आदेश किए जारी
उनके स्थान पर गैर वित्त सेवा कर्मी को नामित कर दिया। यही नहीं डॉ. आरएन सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी समेत अन्य डॉक्टरों के 10 दिन के अंदर नौ बार तबादले के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ यह भी संज्ञान में आया कि सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी कर्मचारियों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न तथा भ्रष्ट आचरण को बढ़ावा दे रहे हैं।
प्रशासनिक नियंत्रण अत्यंत लचर व शिथिल
तीन माह में जनपद की शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि सीएमओ का प्रशासनिक नियंत्रण अत्यंत लचर व शिथिल है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित, लापरवाह व चिकित्सा अभिलेखों में मरीजों की फर्जी प्रविष्टियां करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह सभी मामले गंभीर हैं। इनको संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें।
सीएमओ के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। यही नहीं गलत तरीके से डॉक्टरों के तबादले किए गए। निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों को सही करने के निर्देश के बाद भी सुधार नहीं किया गया। प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की है। -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी