फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिलीव ब्रांड पानी की बोतल देख डीएम ने कराई जांच, खाद्य औषधि प्रसाधन विभाग की टीम ने लिए सैंपल

Sat, 03 May 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिलीव ब्रांड पानी की बोतल में नकली पानी होने के शक पर खाद्य औषधि प्रसाधन विभाग की टीम ने सैंपल लिए।
विज्ञापन
बिलीव ब्रांड पानी की बोतल, टीम ने लिए सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को घाटमपुर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। वहां एक दुकान में बिलीव ब्रांड नामक पानी की बोतल देख जांच कराई। उन्होंने तत्काल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की टीम को माैके पर बुला लिया। टीम ने 48 लीटर पानी नमूने के लिए जब्त किया। टीम को जांच करने पर पता चला कि केजीआर फूड एंड बेवरेज प्रा.लि. अकबरपुर कानपुर देहात से निर्मित बिलीव ब्रांड पानी की बोतल की बिक्री की जाती है। जिलाधिकारी ने टीम गठित कर बोतल बंद पानी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं, जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि पानी की बोतल खरीदने से पहले आईएसआई मार्क, एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर और एक्सपायरी डेट अवश्य देखें। यदि किसी को नकली ब्रांड के पानी की बोतल बिकती मिले तो 9044261361 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें