फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे डीएम, नाम बोलकर भरी हाजिरी, सात का वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 29 Apr 2025 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जिलाधिकारी ने चुन्नीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय का निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी ने चुन्नीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय का मंगलवार सुबह निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में दो कर्मचारी पिछले दो दिन से गायब मिले। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राकेश यादव से कहा कि कार्यालय में बिना अनुमति के कर्मचारियों का अनुपस्थित रहना और गैर-हाजिर कर्मचारियों का रजिस्टर में कारण दर्ज नहीं किया गया, ये लापरवाही ठीक नहीं है। पहले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लें, अगर आप जवाब से संतुष्ट हों तभी वेतन जारी करें अन्यथा सभी का वेतन रोक दें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
ये कर्मचारी मिले गैरहाजिर
उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर रवि शंकर, ओमेंद्र सिंह सचान, मो. आरिफ, विजयलक्ष्मी, रंजना देवी, प्रेमचंद्र शर्मा और संजय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। रविशंकर, ओमेंद्र एक दिन पहले भी अनुपस्थित थे। संबंध में कोई छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें