गुप्तकालीन प्राचीन ईंटों से निर्मित ऐतिहासिक मंदिर का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : amar ujala
गुप्तकालीन प्राचीन मंदिर का निरीक्षण
इसके बाद जिलाधिकारी भीतरगांव कस्बे में स्थित गुप्तकालीन प्राचीन ईंटों से निर्मित ऐतिहासिक मंदिर पहुंचे। यहाँ की भव्यता, स्थापत्य कला और हर ईंट पर की गई बारीक नक्काशी देखकर वह बेहद खुश हुए और इसकी खूब सराहना की। इस प्राचीन धरोहर का इतिहास मंदिर के केयर टेकर लालजी शाही ने उन्हें बताया। दोनों मंदिरों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने पूरे भीतरगांव क्षेत्र को ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध और पुरातात्विक विरासत का धनी बताया।