फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विकास भवन में डीएम का निरीक्षण, आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के निर्देश, बोले- विभागों में लगाएं स्टाफ

Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में जनशिकायतों के निस्तारण और विभागीय कामकाज की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार दोपहर विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की और रैंकिंग में सुधार लाने के लिए हर विभाग में समर्पित स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विकास भवन, कानपुर नगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कार्यालयों में कामकाज और जनशिकायतों के निस्तारण की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। दोपहर 12.20 बजे पहुंचे डीएम ने सबसे पहले डीआरडीए कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रथम तल स्थित पंचायती राज, कृषि, अर्थ एवं सांख्यिकी, उद्यान, डूडा और जिला कार्यक्रम विभाग का जायजा लिया।

विज्ञापन

आईजीआरएस की स्थिति और विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के लिए प्रत्येक विभाग में स्टाफ लगाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों के एक साथ बैठने की व्यवस्था करने को कहा, ताकि कामकाज व्यवस्थित और पारदर्शी हो तथा जनसमस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो सके।

विज्ञापन

निरीक्षण में ये अधिकारी मौजूद रहे
उन्होंने समय से उपस्थिति, स्वच्छता और अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लंबित प्रकरण तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने को कहा। अनावश्यक लंबित मामलों में जिम्मेदारी तय करने तथा नियमित समीक्षा से निगरानी के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीडीओ अभिनव जे जैन, परियोजना निदेशक आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें