नियमित रूप से दवा लेने की दी सलाह
उन्होंने कहा कि जितने अधिक लोग टीबी मरीजों को गोद लेंगे, उतनी ही तेज़ी से यह बीमारी नियंत्रित होगी। डीएम ने उपस्थित लाभार्थियों को नियमित रूप से दवा लेने और डॉक्टर की सलाह का पालन करने की सलाह दी। पोषण पोटली में चना, दाल, गुड़, तेल, चिउड़ा और ड्रायफ्रूट्स जैसी सामग्री शामिल है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी।
निक्षय पोषण योजना के तहत 2.33 करोड़ रुपये हस्तांतरित
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत जनपद के 14,546 क्षय रोगियों को दो माह की किश्त के रूप में कुल 2.33 करोड़ रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मरीज को छह माह की उपचार अवधि में 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाती है, जिससे वह पौष्टिक आहार प्राप्त कर सके। यह राशि पहले 500 रुपये प्रति माह थी, जिसे नवंबर 2024 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।