फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: बांगरमऊ में सांड़ से भिड़ा मानसिक बीमार युवक, बीच सड़क पर लगा जाम; तमाशा देखते रहे लोग

Tue, 15 Jul 2025 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बांगरमऊ कस्बे में एक मानसिक बीमार युवक लगभग 15 मिनट तक बीच सड़क पर एक सांड़ से भिड़ता रहा, जिससे चौराहे पर जाम लग गया। लोग तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
बीच सड़क पर सांड से लड़ता मानसिक युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बे में लखनऊ रोड चौराहे पर सोमवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक मानसिक रूप से बीमार युवक करीब 15 मिनट तक एक सांड़ से भिड़ता रहा। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और लोग तमाशा देखते हुए वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सांड़ ने पहले तो उग्र रूप दिखाया और कई बार युवक को पीछे धकेला, लेकिन युवक लगातार उससे भिड़ता रहा। इस नजारे को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग वहीं रुक गए, जिससे चौराहे पर यातायात थम गया। भीड़ में से किसी ने भी युवक को हटाने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन

लोगों ने युवक को डांटकर भगाया
करीब 15 मिनट तक चले इस टकराव के बाद, सांड़ थक कर एक किनारे खड़ा हो गया। तभी कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया और युवक को डांट कर वहां से हटाया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि सांड़ से भिड़ने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें