कानपुर। चित्रकूट में 10 से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग में कानपुर मंडल स्तरीय ट्रायल व चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। ट्रायल में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज सहित मंडल के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
फर्रुखाबाद के अरमान बाबू (44-46 किलो भार वर्ग), आलेख कुमार (50-52 किलो), सत्यम (57-60 किलो), आयुष कुमार श्रीवास्तव (66-70 किलो), इटावा के अवनीश कुमार (46-48 किलो), कानपुर नगर के निखिल गौड़ (48-50 किलो), कृष्णा शुक्ला (52-54 किलो), अविक तिवारी (54-57 किलो), शौर्यवर्धन कपूर (60-63 किलो), कुशाग्र साहू (63-66 किलो) और 80 किलो से अधिक भार वर्ग में जसमीत को टीम में जगह मिली है।
प्रशिक्षक के रूप में पूनम शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयन समिति के श्याम मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, संजीव कटियार, विजय यादव, मुकेश, नरेंद्र, संतोष और शैली यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन कर अंतिम टीम का चयन किया। अब चयनित मुक्केबाज चित्रकूट में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।