फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर सुपर स्टार 11 व 12 जुलाई को तलाशेगा दमदार खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण की तैयारियों के तहत कानपुर सुपर स्टार फ्रेंचाइजी 11 और 12 जुलाई को कमला क्लब में चयन ट्रायल आयोजित करेगी। ट्रायल में कानपुर मंडल के लगभग 700 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जो उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) में पंजीकृत हैं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मैच कौशल का आकलन किया जाएगा। यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से दो शहरों में खेला जाएगा जबकि खिलाड़ियों की मिनी नीलामी 24 जुलाई को आगरा के ताज होटल में होगी। नीलामी से पहले सभी छह फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने की कवायद में जुटी हैं।

लीग के नियमों के अनुसार, प्रत्येक फ्रेंचाइजी छह से 12 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास और मेरठ मैवरिक्स अपनी रिटेन सूची जारी कर चुके हैं जबकि कानपुर सुपर स्टार, नोएडा सुपर किंग्स और लखनऊ फाल्कंस की सूची जल्द जारी होने की संभावना है। ट्रायल और मिनी ऑक्शन के बाद सभी फ्रेंचाइजी 25-25 खिलाड़ियों की अंतिम टीम घोषित करेंगी जो टी-20 लीग में खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें