कानपुर में छठ पर घाटों के किनारे जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्जन कल से लागू रहेगा। ट्रैफिक विभाग की ओर से की गई व्यवस्था दो चरणों में लागू रहेगी। पहला चरण 27 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से छठ पूजा की समाप्ति तक और दूसरा चरण 28 अक्तूबर की रात दो बजे से अनुष्ठान के समापन तक प्रभावी होगी। इस दौरान चुनिंदा मार्गों पर सिर्फ दो पहिया वाहनों का संचालन ही जारी रहेगा।