फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Sports: जिला पावर लिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैंपियनशिप शुरू, 400 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

Sat, 05 Aug 2023 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रतियोगिता में कन्नौज, उन्नाव, बांदा, हमीरपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद से खिलाड़ियों ने पहले दिन जोर आजमाइश की। वहीं, प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के 110 रजिस्ट्रेशन आए हैं। महिला खिलाड़ियों की प्रतियोगिता रविवार को होगी।
विज्ञापन
कानपुर पावर लिफ्टिंग व ओपन बैंच प्रेस चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिला पावर लिफ्टिंग और बेंचप्रेस चैंपियनशिप की शुरुआत छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी  में हुई। चैंपियनशिप में शहर के विभिन्न स्कूलों व जिम के 400 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप के परिणाम के आधार पर कानपुर पावर लिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

चैंपियनशिप का उद्घाटन छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, रजिस्ट्रार अनिल यादव, आरती कटियार एमडी गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, कानपुर ओलिंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित, शैलेंद्र द्विवेदी, नीतू कटियार, उमेश शुक्ला ने किया गया।
इन मंडलों से आए हैं खिलाड़ी
प्रतियोगिता में कन्नौज, उन्नाव, बांदा, हमीरपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद से खिलाड़ियों ने पहले दिन जोर आजमाइश की। वहीं, प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के 110 रजिस्ट्रेशन आए हैं। महिला खिलाड़ियों की प्रतियोगिता रविवार को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें