Kanpur News: प्रतियोगिता में कन्नौज, उन्नाव, बांदा, हमीरपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद से खिलाड़ियों ने पहले दिन जोर आजमाइश की। वहीं, प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के 110 रजिस्ट्रेशन आए हैं। महिला खिलाड़ियों की प्रतियोगिता रविवार को होगी।
कानपुर में जिला पावर लिफ्टिंग और बेंचप्रेस चैंपियनशिप की शुरुआत छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी में हुई। चैंपियनशिप में शहर के विभिन्न स्कूलों व जिम के 400 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप के परिणाम के आधार पर कानपुर पावर लिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
चैंपियनशिप का उद्घाटन छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, रजिस्ट्रार अनिल यादव, आरती कटियार एमडी गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, कानपुर ओलिंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित, शैलेंद्र द्विवेदी, नीतू कटियार, उमेश शुक्ला ने किया गया।
इन मंडलों से आए हैं खिलाड़ी
प्रतियोगिता में कन्नौज, उन्नाव, बांदा, हमीरपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद से खिलाड़ियों ने पहले दिन जोर आजमाइश की। वहीं, प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के 110 रजिस्ट्रेशन आए हैं। महिला खिलाड़ियों की प्रतियोगिता रविवार को होगी।