फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जिला स्तरीय अंपायरिंग व स्कोरिंग परीक्षा, आवेदन जमा करने का आज अंतिम मौका, ये है पूरी डिटेल

Sat, 25 Jul 2026 05:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अंपायरिंग व स्कोरिंग परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आज है। 
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंपायरिंग व स्कोरिंग परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अंपायरिंग व स्कोरिंग परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। एसोसिएशन के अनुसार परीक्षा के आवेदन पत्र केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

इच्छुक अंपायर एवं स्कोरर सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में केवल कानपुर के स्थायी निवासी ही भाग लेने के पात्र होंगे। केसीए के अवैतनिक सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए आज ही अपने आवेदन पत्र जमा कर दें, ताकि परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें