फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी से फोन पर हुआ विवाद, युवक ने फंदा लगाकर  दी जान, कमरे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Apr 2026 04:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंद नगर में नमकीन विक्रेता गोलू गुप्ता ने पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। देर रात दोस्त जब कमरे पर पहुंचा, तो युवक का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम आसरे नगर निवासी गोलू गुप्ता नमकीन की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन

परिवार में मां प्रमिला, पत्नी वंदना और दो बच्चे लाडो व आरव हैं। परिजनों के मुताबिक, वंदना अपने भाई की पांच मई को होने वाली शादी के चलते दो दिन पहले मायके आजमगढ़ गई थी। इसी दौरान फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि देर रात तक गोलू का फोन नहीं उठा तो उसका साथी हरीशचंद्र कमरे पर पहुंचा।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा, तो गोलू का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर उसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें