फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बस में मोबाइल चार्जिंग को लेकर विवाद, दो महिलाओं में चले लात-घूंसे

Sat, 12 Jul 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स में मोबाइल चार्जिंग को लेकर विवाद हो गया। युवती के शोर मचाने पर पुलिस ने बस रुकवाई। 
विज्ञापन
मोबाइल चार्जिंग को लेकर विवाद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से कानपुर आ रही प्राइवेट बस में शनिवार को मोबाइल चार्जिंग को लेकर महिला यात्री व बस चालक की पत्नी में मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के सुभाषनगर निवासी पारुल सिंह भाई नितिन के साथ राजस्थान से लौट रही थी। दोनों अहमदाबाद से बस में सवार हुए। बस को जिला जालौन के थाना डकोर के ग्राम गुडाह निवासी सोनू विश्वकर्मा चला रहा था। बस में उसकी पत्नी रेनू, साथी अभिषेक सिंह और मो. सलीम उर्फ मोनू भी थे। कानपुर की सीमा में पहुंचते ही सुबह करीब 10 बजे मोबाइल चार्जिंग को लेकर रेनू और पारुल में मारपीट शुरू हो गई। नितिन ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो बस चालक के साथियों ने उसे भी पीट दिया।
विज्ञापन

मोबाइल चार्जिंग को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला
पारुल का आरोप है कि रेनू ने बाल पकड़कर उसे सीट से नीचे गिराने का प्रयास किया। बस रोकने के लिए कहा तो चालक ने फजलगंज डिपो में बस रुकने की बात कही। अर्मापुर नहर के पास पारुल ने ट्रैफिक दरोगा राजकुमार सिंह तोमर को देख मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर दरोगा ने कार से पीछा कर बस को रुकवाया और दोनों पक्षों को पनकी थाने ले गई। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें