फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर दो के डिपो में बिछने लगा ट्रैक, अगले माह आएंगी ट्रेनें

Sat, 12 Jul 2025 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए स्थित मेट्रो डिपो में ट्रैक का निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीएमआरसी ने मेट्रो के कॉरिडोर दो के सीएसए स्थित डिपो में ट्रैक बिछाना शुरू कर दिया। यहां 15 लाइनें बिछाई जाएंगी। इनमें से चार वर्कशॉप के लिए और 11 अन्य लाइनों का शंटिंग, स्टैबलिंग, कोच अनलोडिंग, पिट व्हील और टेस्ट ट्रैक के लिए उपयोग होगा। इसके साथ ही अगले माह इस कॉरिडोर के लिए ट्रेनें भी आना शुरू हो जाएंगी। यहां मेट्रो ट्रेनों के रखरखाव के लिए वर्कशॉप कम मेंटेनेंस डिपो तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैक का निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला
कॉरिडोर-2 के अंतर्गत तीन कोच वाली 10 ट्रेनें लाई जानी हैं। मेट्रो रोलिंग स्टॉक से जुड़े विभिन्न उपकरणों के रखरखाव के लिए डिपो में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि मेनलाइन और डिपो में ट्रैक का काम गति के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रैक का निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला
काम और तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, यूपीएमआरसी ने शनिवार शाम को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर म्यूजिक बैंड प्रस्तुति का आयोजन किया। इसका यात्रियों ने लुत्फ उठाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें