फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कपड़ा कारोबारी की दुकान कब्जाने में दीनू का आया नाम, पुलिस ने न्यायिक रिमांड की दी अर्जी

Wed, 04 Jun 2025 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दीनू उपाध्याय का नाम कपड़ा कारोबारी की दुकान कब्जाने में आया है। घटना दिसंबर 2023 में हुई थी। मामले का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फजलगंज में 18 महीने पहले पिता-पुत्र के बीच संपत्ति विवाद के मामले में दुकान कब्जाने पहुंचे अधिवक्ता धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय का नाम पुलिस ने बढ़ा दिया है। इस मामले में दीनू का न्यायिक रिमांड लेने के लिए विवेचक ने कोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट ने दीनू को जेल से तलब किया है। मामले पर सुनवाई 11 जून को होगी। वर्तमान में इस घटना की विवेचना नजीराबाद पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


फजलगंज निवासी 70 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की फजलगंज में हेमकुंड स्टोर के नाम से होजरी की दो दुकाने हैं। उनके तीन बेटे सतविंदर, अरविंदर और गुरुविंदर सिंह में मझला अरविंदर सिंह उनके साथ दुकान पर बैठता था। आरोप है कि भू माफियाओं से मिलकर उसने दुकान पर कब्जा करने की नीयत से मिलते जुलते नाम से नई फर्म बनाई और 21 दिसंबर 2023 को दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। उसके साथ कुछ वकील कब्जा करने पहुंचे थे जिसमें दीनू उपाध्याय और उसके साथी शामिल थे। 18 माह बाद सुरेंद्र सिंह घटना से जुड़ा एक वीडियो लेकर डीसीपी सेंट्रल से मिले और शिकायत की। डीसीपी सेंट्रल के आदेश पर विवेचना शुरू हुई तो दीनू घटना में शामिल पाए गए। अब मुकदमे में नाम बढ़ाने की प्रक्रिया विवेचक ने शुरू कर दी है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें